Nandi News

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार वाराणसी के वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा राज्य मंत्री बनाए गए

Share on Social Media

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार वाराणसी के वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा राज्य मंत्री बनाए गए I हंसराज विश्वकर्मा ने 1989 में कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया I वह वाराणसी के विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के बेहद करीब माना जाता है I

इस मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है जो अखिलेश यादव के PDA की काट के रूप में देखा जा रहा है I मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया कि समय बिताने के लिए करना है कुछ काम I
मंत्रिमंडल विस्तार में अजीत पाल एवं सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन करते हुए उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई है ,भूपेंद्र चौधरी एवं मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री बनाए गए I कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर एवं हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया I

हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है I

Leave a Comment