Nandi News

सनबीम सनसिटी स्कूल एवं छात्रावास, वाराणसी में ‘छठे क्रिटिकल आइडिएशन कॉन्क्लेव’ का भव्य समापन

Share on Social Media

सनबीम सनसिटी स्कूल एवं छात्रावास, वाराणसी में ८ मई से १० मई २०२६ तक आयोजित “छठे क्रिटिकल आइडिएशन कॉन्क्लेव” का भव्य समापन हुआ। “समानता, स्वतंत्रता, न्यायसंगतता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक न्याय” विषय पर आधारित इस आयोजन में मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर, द इंडियन स्कूल, नवरचना इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल गया, मधुस्थली विद्यापीठ, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल, पुणे सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं सनबीम समूह की शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर सनबीम समूह के मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक, सहायक निदेशक श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, वित्त एवं प्रशासन के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री संदीप मुखर्जी, आवासीय विभाग के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री आशीष राय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह उपस्थित रहीं।

“लोन वुल्फ” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सनबीम सनसिटी के आयुष्मान विजेता रहे। “वर्बम” एवं “ट्रायलॉग” प्रतियोगिताओं में मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल का सम्मान प्राप्त किया। “प्लूरिलॉग” प्रतियोगिता में सनबीम वरुणा विजेता रहा, जबकि “काइनेटिक मूर्तिकला” प्रतियोगिता में सनबीम सारनाथ ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल का पुरस्कार प्राप्त किया। “टेलिंग अ टेल” में सनबीम सनसिटी टीम ‘ए’ विजेता रही तथा “संदर्भ” प्रतियोगिता में द इंडियन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री हर्ष मधोक ने आयोजन टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को नाट्य कला एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सृजनात्मकता और रंगमंच का है।

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment