
स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल ,जगतगंज शाखा वाराणसी में “अर्थ डे” का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल 2026 को विद्यालय प्रांगण में किया गया l कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी के द्वारा स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ l
उक्त अवसर पर बच्चों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण सुरक्षा, वायु गुणवत्ता आदि गंभीर विषयों से संबंधित नाटय मंचन तथा पोस्टर व नृत्य कला का प्रदर्शन किया और धरती पर बढ़ते प्रदूषण और खतरों के विषय में लोगों को जन – जागृति का संदेश दिया ।
विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्राकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना अग्रवाल ने भी धरती पर मंडराते संकट , पर्यावरण क्षति तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को प्रकृति व पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सक्रिय भागीदारी के लिए उत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की कोष ऑर्डिनेटर श्रीमती बीना उपाध्याय तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा यादव ने किया।