
महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर “आध्यात्मिकता के संचारवेत्ता: भगवान परशुराम” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वक्ता श्री अभय जी (क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विशिष्ट अतिथि वक्ता श्री सत्यानंद यति जी महाराज पीठाधीश्वर मौनी बाबा पीठ , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर नागेंद्र सिंह जी निदेशक पत्रकारिता संस्थान काशी विद्यापीठ ने की।
मंच पर प्रोफेसर राकेश तिवारी जी प्रांत सह कार्यवाह RSS और अरविंद शुक्ला जी पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ BHU मौजूद रहे। स्वागत भाषण छात्र नेता युवराज पाण्डेय और कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र संघ महामंत्री समीर मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राओं सहित शिक्षक गण, प्रबुद्ध जन और छात्रनेता गण उपस्थित रहे।
