
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ करके युद्ध की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने प्रार्थना करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए प्रार्थना का उद्देश्य संसार से युद्ध, नफरत और पीड़ा को मिटाकर प्रेम, सौहार्द और करुणा स्थापित करना है। हमने गंगा द्वार से गुहार लगाई है कि हे प्रभु, समस्त विश्व में, प्रकृति के हर तत्व में, और सभी मनुष्यों के हृदय में शांति फैले। सभी देशों के नेता हिंसा छोड़ सत्य और प्रेम का मार्ग अपनाएं, ताकि पृथ्वी पर सच्ची एकता और भाईचारा स्थापित हो।