
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा राज्य निधि अन्तर्गत श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सहयोग से जनपद वाराणसी में ’’दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी’’ का शुभारंम्भ दिनांकः 12 मार्च, 2026 को मा0 मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व ंपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा ’’गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चैकाघाट, वाराणसी में दीप प्रज्वलन करके किया गया। ’’दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी’’ में मण्डल स्तर से आये हुये लगभग 30 स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद व बुक स्टाॅल की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। जिसका अवलोकन मा0 मंत्री जी द्वारा स्वयं किया गया एवं दिव्यांगजनों व स्वैच्छिक संस्थाओं का हौषला आफजाई किया गया।

दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों का अवलोकन करने के उपरांत मा0 मंत्री जी द्वारा दिव्यांगजनों को 125 सहायक उपकरणों(ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन एवं आई0डी0 किट) का वितरण किया गया। साथ ही जनपद की 20 विभूतियों एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त किये हुये 100 विद्यार्थियों को ’’ओ लेवल’’ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में में मा0 प्रधानमंत्री जी का दिव्यांगजनों के प्रति स्नेह एवं विभागीय योजनाओं का वर्णन करते हुए दिव्यांग पेंशन की बढ़ी हुई धनराशि 300 से 1000 रूपये एवं 1000 से बढाकर 1500 रूपये मासिक पेंशन राशि प्राप्त होने तथा 18 मण्डलीय स्तर पर डी0डी0आर0सी0 की स्थापना होने के सम्बन्ध में वर्णन किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में आये हुये सभी दिव्यांगजनों एवं संस्थाओं एवं अभिभावकगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
’’दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी’’ उद्धाटन समारोह में जिला अध्यक्ष एवं एम0एल0सी0 श्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री संजय भाई पटेल, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रीमती ज्योती सोनी, सदस्य राज्य सलाहकार उ0प्र0 श्री उत्तम ओझा एवं श्रीमती राधा रानी सिंह, जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग़ मोर्चा महानगर शोभनाथ मौर्या, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय राज यादव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री अजित ंिसह बग्गा, श्री अश्वनी कुमार सिंह, सचिव श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट, श्री सतेन्द्र कुमार, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, श्री शरद श्रीवास्तव, उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, श्री राम प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, वाराणसी तथा भारी संख्या मे जनप्रतिनिधि व दिव्यांगजन प्रतिभागीयों को सम्मानित किया गया I
