Nandi News

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा“नारी शक्ति : भविष्य के लिए कौशल” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Share on Social Media

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज,
आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ‘ए’ एवं ‘डी’ द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को दुर्गाकुंड तथा बनकटी की मलिन बस्तियों में सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत “नारी शक्ति : भविष्य के लिए कौशल” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा नारी शक्ति पर आधारित समूह नृत्य तथा महिला आत्मनिर्भरता विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही “महिलाओं के लिए कौशल विकास” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, कविता पाठ, नारा लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने महिलाओं के लिए शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण तथा आत्मनिर्भरता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेविकाओं ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘ए’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय तथा इकाई ‘डी’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन तथा अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment