
स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां परिसर में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक समरसता से सजे इस मंच पर विराजमान प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के श्री चरणों में रंग अबीर गुलाल समर्पित कर इस कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और समरसता का पर्व है, जहाँ वैचारिक मतभेद भुलाकर एकता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य डॉ० ए०के० चौबे ने कहा कि इस होली हम संकल्प लें कि अपने कार्य में सकारात्मकता के रंग भरेंगे, चुनौतियों को अवसर में बदलेंगे, समाज की स्वच्छ पर्यावरण के हितकारी कार्य करेंगे।
तत्पश्चात् सभी शिक्षक व कर्मचारी आपस में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दिए। सभी ने विद्यालय प्रबन्धन की तरफ से परोसी गयी होली के पकवान गुझिया, पापड तथा ठण्डई इत्यादि का छक कर आनन्द लिया।
कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (रि०), प्रमोद श्रीवास्तव, शशिकान्त शर्मा, पुनीता पाठक, प्रभाकर यादव, उमेशचन्द, सुजीत कुमार सहित विद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।