Nandi News

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने पूजा, आरती एवं दर्शन की समय-सारिणी किया जारी।

Share on Social Media

वाराणसी।
महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने 15 फरवरी 2026 को होने वाली पूजा, आरती एवं दर्शन की आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी है।

मंगला आरती प्रातः 02:15 बजे से प्रारंभ होकर 03:15 बजे तक संपन्न होगी। इसके पश्चात प्रातः 03:30 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
महाशिवरात्रि के दिन मध्याह्न भोग आरती प्रातः 11:40 बजे से 12:20 बजे तक संपन्न होगी।

बाबा विश्वनाथ की चारों प्रहर की विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रात्रि से भोर तक श्रद्धालुओं को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

चारों प्रहर की आरती का समय है—

  • प्रथम प्रहर: रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
  • द्वितीय प्रहर: रात्रि 01:30 बजे से 02:30 बजे तक
  • तृतीय प्रहर: प्रातः 03:30 बजे से 04:30 बजे तक
  • चतुर्थ प्रहर: प्रातः 05:00 बजे से 06:15 बजे तक

मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन एवं आरती के दौरान शांति, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि प्रत्येक भक्त सुगमता और श्रद्धापूर्वक बाबा के दर्शन कर सके।

यह जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी द्वारा जारी की गई है।

Leave a Comment