Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में “भारत को जानो” प्रतियोगिता सम्पन्न

Share on Social Media

वाराणसी-13.08.2025

बच्चों में राष्ट्र के विषय में जानकारी देने के उद्देश्य से, स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां रमना में आज “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समी शाखाओं गड़वाघाट, जगतगंज, बनपुरवां, चुर्क एवं घोरावल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रेरणश्रोत स्वामी हरसेवानन्दजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात् पाँच चरणों में “भौगोलिक समझ, ऐतिहासिक एवं संवैधानिक समझ, विज्ञान एवं धर्म संस्कृति, कृषि एवं अर्थव्यवस्था, साहित्य एवं वैविध्य” के तहत पाँचों टीम से प्रत्येक चरण में तीन तीन प्रश्न पूछकर विजेता की घोषणा की गयी।

प्रतिभागी बच्चों के समूह को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि हमारा देश भारत केवल एक भू-भाग नही बल्कि विविधता, संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, और अद्वितीय परम्पराओं का जीवन्त प्रतीक है। इसकी धरोहर में वेदों का ज्ञान, महापुरूषों का त्याग, वैज्ञानिकों की प्रतिभा शामिल है। इसलिए इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम विद्यार्थियों में देश-राग विकसित कर पायें तो यही विद्यार्थी आगे चलकर अपने देश के प्रति निष्ठावान नागरिक बन पायेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम बनपुरवां शाखा, द्वितीय गड़वाघाट शाखा, तृतीय स्थान घोरावल शाखा, ने प्राप्त किए। तथा जगतगंज शाखा व चुर्क शाखा को सान्त्वना पुरस्कार से सम्मानिक किया गया। कार्यक्रम में क्विज मास्टर फूलकुमारी यादव सहित अमित कुमार, ओमप्रकाश, डा० विपिन सिंह, पूनम अरोरा, शशांक यादव, मनीष मिश्रा, निहाल पटेल इत्यादि लोगों की सक्रिय भूमिका रही। परिचायत्मक भाषण प्रधानाचार्य डॉ० अजय कुमार चौबे व धन्यवाद छात्रावास अधीक्षक (रि०ले०) एम०एस० यादव ने दिया।

Leave a Comment