वाराणसी के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, रमना में आयोजित एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अन्तर बटालियन वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 91 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी., मुगलसराय के विभिन्न यूनिटों के कैडेटों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय ‘अ’, वाराणसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रारंभ में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा, “एन.सी.सी. कैडेटों में राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना में वृद्धि हुई है। आज के युग में संवाद कौशल का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। एक जागरूक और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला कैडेट देश की सेवा में उत्कृष्टता ला सकता है।”प्रतियोगिता में एस.डी./एस.डब्ल्यू. कैडेटों ने ‘शैक्षणिक प्रदर्शन पर एन.सी.सी. का प्रभाव’ विषय पर तथा जे.डी./जे. डब्ल्यू. कैडेटों ने ‘सोशल मीडिया: एक बुराई या वरदान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्वान निर्णायक मंडल ने कैडेटों के प्रस्तुतीकरण, तर्क और विचारों के आधार पर विजेताओं की घोषणा की।बाद में, ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह ने विजेता कैडेटों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कैडेटों में समालोचनात्मक सोच और समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं।

”इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में उ.प्र. निदेशालय के सभी 11 ग्रुपों के 44 कैडेटों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह और समादेश अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अजय कुमार चौबे , सुबेदार कमलजीत सिंह नायब सुबेदार भूपेन्द्र सिंह हवलदार ओम गुरंग हवलदार सुरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे