Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गड़वाघाट का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न।

Share on Social Media

गड़वाघाट, रमना।

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गड़वाघाट का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय में मौजूद भारी संख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रेरणा स्रोत स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर मार्त्यापण तथा दीप प्रज्ज्वलन करके विद्यालय के प्रबन्धकप्रकाशध्यानानन्द जी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।तत्पश्चात् प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का परीक्षाफल 98.2 प्रतिशत रहा। विद्यालय की गृह परीक्षा में शामिल 71.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

परीक्षाफल 2025-26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आयुष कुमार (कक्षा-1बी) 99.79, कृषक सिंह (कक्षा एलकेजी) 98.2 प्रतिशत, इशान्त राज, अभ्युदय, इत्यादि ने अपना परचम लहराया।

परीक्षाफल वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द जी ने उक्त प्रतिभावान छात्रों के अलावा प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रबन्धक प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि इसमें दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत एवं लगन की जरूरत होती है। हर दो मिनट की उपलब्धि के पीछे घंटों की मेहनत होती है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राएं अंक न देखें अपितु अपनी योग्यता पर ध्यान दें। कुछ नया सीखने का प्रयास करें, कठिन परिश्रम करें, दृढ़ निश्चयी हो। सफलता अपने आप कदम चूमेगी।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पाठ्यचर्या क्रिया कलाप की संक्षिप्त रूप रेखा उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। उक्त अवसर पर विद्यालय समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment