
स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल शाखा जगतगंज में विदाई समारोह का आयोजन दिनांक 6 फरवरी 2026 को विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी के कर कमलों द्वारा स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व 11 वी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा फूलों की वर्षा करके तिलक लगाकर किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया। पुनः कार्यक्रम की लयबद्धता को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य द्वारा सबका मन मोह लिया गया।
तत्पश्चात कक्षा 12 के चयनित विद्यार्थियों को प्रसंगानुसार अलंकृत किया गया, जिसमें शिवम् चौबे मिस्टर फेयरवल और आन्या गुप्ता मिस फेयरवल मोस्ट इनोसेंट बॉय – उमाशंकर महासेठ और गर्ल एकता यादव मोस्ट डिस्प्लीन बॉय – साहिल वर्मा और गर्ल – काजल कुमारी महासेठ , ऑल राउंडर गर्ल अनुष्का गुप्ता एवं मोस्ट स्टूडियस बॉय के रूप में प्रियांशु यादव को सम्मानित किया गया।
तदंतर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा , स्कूल व अध्यापकों के प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को कविता के माध्यम से प्रकट किया गया। इस कार्य कृतियों के अलावा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स भी करवाए गए। सुन्दर व रंग – बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल पहल से सारा स्कूल परिसर गूंज उठा । पुनः जूनियर्स के द्वारा अपने सीनियर्स के लिए एक भाव पूर्ण विदाई गीत की प्रस्तुति की गई,जिससे वहाँ उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए।
इसी क्रम में विद्यालय के प्रबन्धक महोदय एवं प्रधानाचार्या जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज आप इस संस्थान से शिक्षा लेकर एक नई दुनिया में कदम रख रहे है। हमे गर्व है कि हमने आपको एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया है।
और यह कामना करते है कि आप भविष्य में सफलता और ईमानदारी के मार्ग का ही हमेशा चयन करेंगे।
उक्त अवसर पर विद्यालय की को – ऑर्डिनेटर श्रीमती बीना उपाध्याय एवं अध्यापक – अध्यापिकाओं के साथ विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन छात्र – कनिष्क सिंह एवं यश साहू ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र देवदत्त यादव ने दिया।
