Nandi News

सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में स्व. प्रो. वीरभद्र मिश्र वाटिका में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन।

Share on Social Media

वसंवत्सर की शुभकामनाओं के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में भूत भावन भोलेनाथ मां अन्नपूर्णा भगवान परशुराम एवं गंगा मां के श्री चरणों में सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में स्व. प्रो. वीरभद्र मिश्र वाटिका तुलसीघाट वाराणसी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. विशंभर नाथ मिश्रा अध्यक्ष संकट मोचन फाउंडेशन एवं मुख्य अति विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलाकांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सभी अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी को क्रमशः पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया ।डॉ. पवन शुक्ला प्राचार्य के निर्देशन में वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण पं. आदित्य मिश्रा पं. आयुष द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। पं. राकेश कुमार चौबे संगम ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने होली मिलन के शुभ अवसर पर सद्भाव सद्विचार आपस में भाईचारे का व्यवहार कर समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने होली मिलन को समाज को जोड़ने का एक अच्छा माध्यम बताया एवं हिंदू नव वर्ष की सबको बधाई दी।उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनियों को आपस में सदाचरण सद्व्यवहार एवं सद्भावना रखना चाहिए जिससे सनातन एवं होली मिलन की परंपरा कायम रहे।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जनमानस वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया ।ब्राह्मणों की समस्याएं एवं निवारण पर विद्वतजनों द्वारा विचार आमंत्रित किया गया सभी वक्ताओं ने यूजीसी कानून वापस लेने, जाति के आधार पर आरक्षण समाप्त करने, समान नागरिक संहिता लागू करने, मठ मंदिरों के पुजारी को शासन द्वारा वेतन निर्धारण, कृषि योग भूमि का व्यवसायीकरण बंद करने, देवी देवताओं की मूर्तियों का व्यवसायीकरण बंद करने एवं मिर्जापुर जनपद का नाम विंध्यवासिनी नगर घोषित करने के लिए कहा गया।स्वागत भाषण महामंत्री डा राजेश पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन बसन्त राय ने किया।संस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा पं. कृष्णानंद चौबे उपाध्यक्ष ने किया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गणेश शास्त्री ने किया। संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संरक्षक सदस्यों को काशी रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें प्रो उमा त्रिपाठी कर्नल दिनेश चंद्र उपाध्याय प्रो राघव राम मिश्र पं. आशीष शर्मा डॉ. अमित तिवारी डॉ. विद्यासागर पांडे डॉ. रवि रंजन शर्मा डा श्रेयांस द्विवेदी आदि थे।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश मिश्रा पूर्व सांसद प्रो देवी प्रसाद द्विवेदी पद्म भूषण पं. मणि शंकर पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोजपा कर्नल दिनेश चंद्र उपाध्यक्ष प्रो. आद्या पांडे पूर्व कुलपति डॉ राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा पूर्व कुलपति पं. राम गोपाल मोहले पूर्व मेयर विजय कुमार जुपदी प्रो.पीके गोस्वामी प्रो.सी पी उपाध्याय डीन फैकल्टी ऑफ़ ला पं प्रमोद कुमार मिश्रा पं विनोद कुमार शुक्ला अध्यक्ष बनारस बार एशोसियेशन वाराणसी आदि थे ।सर्व ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार उपाध्याय ने आरक्षण को पूर्णतया समाप्त करने एवं यूजीसी के काले कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. हेरम्ब मिश्रा स्नेह द्विवेदी परितोष द्विवेदी पवन शुक्ला एससी गोस्वामी प्रोफेसर जे एस त्रिपाठी डॉक्टर ओपी मिश्रा सुरेश पांडे बृजेश तिवारी अजयकुमार उपाध्याय निखिल उपाध्याय शशि कांत पांडेय वसंत राय शैलेश पांडे सुनील कुमार पांडे केडी मिश्रा डीसी तिवारी साकेत शुक्ला रितेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment