गणेशोत्सव के खाते में वित्तीय अनियमितता का मामला I

श्री काशी गणेशोत्सव कमेटी की सरपंच श्रीमती साधना वेदांती ने पराणकर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था के मंत्री श्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन जी द्वारा संस्था के संविधान के विरुद्ध किए गए कार्यों के कारण साधारण सभा ने संस्था के संविधान को ध्यान में रखते हुए उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है। श्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन ने गणेशोत्सव के सारे कागज़ात अपने पास रख लिए हैं और पैसो के लेन-देन का भी कोई हिसाब पंच समिति के मांगने पर नहीं दिया है। संस्था की पंच समिति द्वारा दिनांक 28-03-2026 को साधारण सभा की बैठक आहूत की गई, जिसमें श्री आनन्द मानेकर जी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से मंत्री जी का निष्कासन किया गया।
इसके उपरान्त, मंत्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन ने 29/03/2026 को पुनः एक साधारण सभा की बैठक अपने निवास स्थान पर बुलाकर स्वघोषित चुनाव कर लिया एवं नई कार्यकारिणी बना ली। परन्तु उनकी इस बैठक में श्री काशी गणेशोत्सव कमेटी के साधारण सभा का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं था। उन्होंने कुछ नए सदस्य जोड़कर अवैध कार्यकारिणी बना ली, जबकि संस्था के संविधान के अनुसार नए सदस्य तभी मान्य होते हैं जब कार्यकारिणी के दो सदस्यों का अनुमोदन एवं अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त हो। उन्होंने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है, जिसके कारण उनकी कार्यकारिणी का चुनाव पूर्णतः अवैध है। पत्रकार वार्ता में श्रीमती साधना वेदांती (सरपंच),विनायक पुंरदरे, श्रीपाद ओक, सुहास पटवर्धन (सभी ट्रस्टी)एवं उपाध्यक्ष अशोक नेने उपस्थित थेl