Nandi News

वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्र के आकस्मिक निधन पर बाजार हुए बन्द I

Share on Social Media

श्रद्धांजली सभा व बाजार बंदी

आज महानगर उद्योग व्यापार समिति अध्यक्ष श्री मिश्रा जी की आकस्मिक निधन पर पूरा व्यापारी समाज स्वयं को असहाय और शोकाकुल महसूस कर रहा है।

वाराणसी के सभी केंद्रीय व्यापार मंडलों (महानगर उद्योग व्यापार समिति, नगर उद्योग व्यापार मण्डल, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत) के सभी पदाधिकारियों ने इसे एक अविस्मरणीय क्षति बताया। अपने संयुक्त बयान में उन्होंने निर्णय लेते हुए आज, दिनांक 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया I

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज दिन में 11 बजे, सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में शोक सभा का आयोजन किया गया ।

Leave a Comment