Nandi News

मानवता की निरंतर सेवा में ब्रेथ ईजी के 16 वर्ष पूर्णI ब्रेथ ईजी ने मनायी नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला से उत्कृष्ठ सफलता की 16वीं वर्षगांठ

Share on Social Media

ब्रेथ ईज़ी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, अस्सी वाराणसी के 16वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 8 अप्रैल 2026 को एक नि:शुल्क विशाल चिकित्सा स्वास्थ शिविर का आयोजन ब्रेथ ईजी अस्पताल (अस्सी, वाराणसी) पर किया गया, जिसमे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आए 74 मरीजो का स्वास्थ परिक्षण किया गया I
इस चिकित्सा शिविर में मरीजों का कंप्यूटर मशीन द्वारा फेफड़े की जाँच, रक्त में ऑक्सीजन मात्रा की जाँच, ब्लड शुगर/ ब्लड प्रेशर की जाँच, चेस्ट एक्सरे आदि की जाँच की गयी I चिकित्सा शिविर में आए सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया I इस अवसर पर डॉ. एस.के पाठक ने बताया – “ब्रेथ ईज़ी अस्पताल पूर्वांचल का एक मात्र अग्रणी चेस्ट केयर अस्पताल बन गया है, जहाँ पर मरीजो का कम समय व कम खर्च में जाँच, ईलाज व भर्ती की उत्कृष्ट सुविधा मिल जाती है I ब्रेथ जी समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली, कैंप करके लोगो को श्वास रोगों के प्रति सजग कराता रहता है, जो एक स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है I” ब्रेथ ईज़ी की निदेशिका श्रीमति सुनीता पाठक ने बताया -“ ब्रेथ ईजी में अब तक 3 लाख से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया, 1 लाख से ज्यादा मरीजों की जान बचायी गयी हैं जोकि गंभीर श्वांस की बीमारी से ग्रसित थे I हजारों स्वास्थ जन जागुरूकता रैली भी निकाली गई I विगत 16 वर्षो में ग्रामीण, कस्बों,एवं शहरी क्षेत्र में 6000 से ज्यादा निःशुल्क स्वास्थ कैंप लगाए गए आम नागरिकों स्वस्थ लाभ पहुंचाया गया I

ब्रेथ ईजी द्वारा विगत 16 वर्षों में अब तक 50000 से अधिक जनरल प्रेक्टिसनर व स्वास्थकर्मियों को विभिन्न मेडिकल सेमिनार द्वारा प्रशिक्षित किया, जो दमा, टी.बी, एलर्जी आदि बीमारी का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है I

ब्रेथ ईज़ी की निदेशिका सुनीता पाठक ने बताया कि – “ब्रेथ ईजी, विगत 16 वर्षो में स्वास्थ सम्बंधित रोगों के बचाव व उपचार के लिए पूर्वांचल में एक स्तभ बिंदु बन गया है, जहा पर गंभीर स्वास के मरीज, एलर्जी व टी.बी. के मरीज का इलाज कम समय व कम खर्च में संभव हो जाता है I ब्रेथ ईजी मे अब प्रत्येक शुक्र को मरीजों को निः शुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जा रही है ।डॉ. पाठक ने बताया – “ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी का गठन समाज को जागरूक करने के लिए किया गया हैं, यह संस्था गाँव व आस-पास के क्षेत्र के हर उस वर्ग के लोगो को चिकित्सकीय सहायता करता है, जिसे उसकी जरूरत हैं, ताकि हम एक स्वस्थ्य भारत के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभा सके I
ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन की पूरी टीम ने स्वास्थ्य शिविर में आये हुए मरीजो के स्वास्थ्य चेकप में सहयोग प्रदान किया साथ में डा एस के पाठक ने मरीजों एवं अपने स्वास्थ सहयोगी तथा मरीजों के साथ केक काटकर लोगो के प्रति आभार जताया , कार्यक्रम सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्विनी पाठक, राहुल चक्रवती आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया I

Leave a Comment