
ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रामनगर द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 (दिन रविवार) को “ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट” का शुभारम्भ रामनगर में किया जा रहा हैं, जहाँ एक ही छत के नीचे इमरजेंसी एवं कम्पलीट हेल्थ केयर की सुविधा मरीजों को प्रदान की जाएगी।
इस विशेष अवसर पर ब्रेथ ईजी द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल\” के निदेशक डॉ. एस के पाठक ने “नन्दी न्यूज़” से बताया कि इस शिविर में बच्चों से लेकर वृद्धावस्था तक के सभी लोगो का निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया जायगा। इस स्वास्थ्य शिविर में चेस्ट, टीबी, एलर्जी, जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, स्त्री एव प्रसूति रोग. बाल रोग एवं जनरल सर्जरी सम्बंधित निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क जाँच की जाएगी।
