Nandi News

प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 18 मार्च को गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी होगी आयोजित

Share on Social Media

स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा

रोजगार, सेवायोजन, विभिन्न पेंशन योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी आदि योजनाओं के काउंटर भी लगेगे, जहां रजिस्ट्रेशन का कार्य होगा

  वाराणसी। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 18 मार्च को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आदि कार्यक्रमों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, रोजगार,  सेवायोजन, विभिन्न पेंशन योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी आदि योजनाओं से संबंधित काउंटर भी लगाए जाएंगे। जिसमें आगामी कौशल विकास एवं बेरोजगार युवकों को नौकरी के अवसर देने  वाली आगामी आयोजित रोजगार मेला से संबंधित रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment