Nandi News

पञ्च द्राविड़ सांस्कृतिक संघ द्वारा चिंतामणि गणेश मंदिर में विशेष संगीत संध्या का आयोजन।

Share on Social Media

पञ्च द्राविड़ सांस्कृतिक संघ द्वारा दिनांक 21/02/2026 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर के श्री जगद्गुरु अभिनव विद्यातीर्थ सत्संग मण्डप में विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कर्नाटक से आये हुये श्री बालू मस्ती का सरस्वती वीणा वादन हुआ। उनके साथ मृदंगम पर सुनाद कृष्णा जी ने संगत की।

अध्यक्ष चल्ला सुब्बाराव जी ने कलाकारों का माल्यार्पण कर के स्वागत किया।श्रृंगेरी मठ महमूरगंज के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद ने अंग वस्त्र प्रदान किया। संयोजक षडानन पाठक कारखेड़कर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वीणा वादन में बालू मस्ती जी ने हमसाधवन, सौराष्ट्र ,कोमकांगी , बराली, बेगाड़ा आदि रागों में निबद्ध दक्षिण भारत कवियों की रचनाओं का वादन किया। इस अवसर पर के वी नारायणन, चल्ला अभिराम शास्त्री, आश्रय मिटकर, आशीष औंढेकर, शुभम् चौरसिया, कई वेद विद्यालयों के बटुक उपस्थित रहे।

Leave a Comment