Nandi News

नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में यूकेजी बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित।

Share on Social Media

दीक्षांत समारोह 2026
नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर मैं यूकेजी बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया ।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय एवं वरिष्ठ – कनिष्ठ समन्वयकों की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
यह समारोह बच्चों के अध्ययन के नए अध्याय के शुभारंभ के उपलक्ष्य में रखा गया। जिसमें उनके आगामी शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई ।प्रधानाचार्य डॉक्टर दिवाकर राय ने बच्चों को अपनी शिक्षा के माध्यम से नई उपलब्धियां को प्राप्त करने का आशीष दिया तथा सुशिक्षित तथा जागरूक नागरिक बनने को प्रेरित किया, इस अवसर पर बच्चों ने मनोरंजन खेल गतिविधियां की तथा नृत्य संगीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने पुरानी कक्षा के अपने अनुभव को साझा किया तथा अपने नए शिक्षक शिक्षिकाओं से परिचय भी किया बच्चों के शुभकामना स्वरूप कार्ड दिए गए।
मंच संचालन शिक्षिका मिन्नी राय ने किया तथा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में शिक्षिका अर्चना रायजादा, शेफाली पटेल, मिन्नी राय, ज्योति तिवारी तथा सुनीता पाल का योगदान रहा।

Leave a Comment