
6 फरवरी
नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर के केशव हाल सभागार में कक्षा 10 के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु गुडलक पार्टी 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय, वरिष्ठ कनिष्ठ समन्वय को कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कृति ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका स्वागत किया, इस अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से बच्चों को आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा 9 के समस्त छात्र-छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने नृत्य संगीत एवं नाटक प्रस्तुतियां से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अंग्रजों के लिए खेल प्रतियोगीता गतिविधियों भी आयोजित की ।
शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने आशीर्वचनों से बच्चों को प्रेरित किया कि वह परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें कक्षा 10 की छात्रा अद्विका एवं श्रेयश्री तथा छात्र आदित्य चतुर्वेदी ने विद्यालय के अपने विगत अनुभवों को साझा किया तथा विद्यालय के अनुशासित वातावरण तथा अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ किया इस अवसर पर सत्र 2025 26 में कक्षा 10 के दोनों वर्गों से श्रेणी आधारित कुछ पुरस्कार भी दिए गए जिसमें बेस्ट गर्ल बॉयज पुरस्कार साकिब अंसारी तथा तान्या को मिला अन्य पुरस्कारों में शिवम वेदांत सक्षम तथा आईना बानो आयुष का नाम रहा यह सभी पुरस्कार प्रबंधक महोदय एवं माननीय प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया कार्यक्रम का को सफल मंच संचालन छात्रा उन्नति हिमांशी तथा छात्र अंश यादव ने किया कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
