Nandi News

नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस का आयोजन

Share on Social Media

अंतराष्ट्रीय योग दिवस एवं संगीत दिवस 2024

21 जून 2025 नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय, एवं प्रभारी समन्वयक श्री असीम कुमार घोषाल की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर खेलकूद शिक्षक शिक्षिका श्री आशीष सिंह एवं शिखा सोनकर के नेतृत्व में गायत्री मंत्र तथा ओम मंत्र का उच्चारण कराया गया। शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जा मन बनाए रखने वाले विभिन्न आसन एवं प्राणायाम कराया गया। विद्यालय के गणमान्य सदस्यों के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी यह सभी आसान कर अपनी शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा को संतुलित करने का प्रयास किया ।
प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए जीवन में योग के महत्व को उजागर किया तथा बताया कि योग ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने व्यक्तित्व को प्रभावपूर्ण एवं संतुलित रख सकते हैं ।

इसी के साथ इस योगा कार्यक्रम के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस भी मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय के कर कमलों द्वारा हुआ, बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय ने संगीत को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि संगीत जीवन की विशेषता एवं तनाव को कम कर हमारे मानसिक संतुलन को सम्मानित कर हमारे व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनता है, संगीत शिक्षिका सुश्री कोमल प्रजापति ने इस अवसर पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया उनके साथ बच्चों ने भी संगीत का माहौल बनाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन समन्वयक श्री असीम कुमार घोषाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन श्रीमती वीणा सिंह ने किया

Leave a Comment