
सेवा में,
श्रीमान पुलिस कमिश्नर महोदय
कमिश्नरेट वाराणसी
विषय: U.P. पुलिस के ‘कांस्टेबल’ तथा ‘दरोगा भर्ती परीक्षा’ में ‘पंडित’ शब्द उल्लेखित बोर्ड अध्यक्ष पर F.I.R. करने हेतु।
महोदय,
निवेदन है कि दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द उल्लेखित कर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। प्रश्नपत्र में एक बहुविकल्पीय प्रश्न में ‘अवसरवादी’ वाक्यांश का सही विकल्प पूछते हुए चार विकल्पों में ‘सही पंडित’ विकल्प बताया गया है। प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द एवं ‘अवसरवादी’ विशेषण है, प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द को शामिल किये जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं में एक समाज का घोर अपमान एवं जाति विशेष की भावनाओं का उल्लंघन किया जाना सार्वजनिक रूप से संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। जिसका साक्ष्य के तौर पर मीडिया, इंटरनेट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं व्हाट्सएप संदेश जारी है।
इस तरह के परीक्षार्थियों में खुलेआम एक जाति विशेष को चिन्हित करके अपमानित समाज में सार्वजनिक रूप से जाति विशेष का उल्लेख करना अत्यंत गंभीर प्रकरण प्रतीत होता है। अतः बोर्ड के अध्यक्ष, चयन समिति तथा दरोगा भर्ती प्रश्नपत्र तैयार करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक अपराध की श्रेणी में आता है तथा जो जाति के संबंध में विवादित शब्द सार्वजनिक रूप से उल्लेखित करना एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के जाति शब्दों की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो सके, कठोरतम कार्यवाही किया जाना न्यायोचित है।
अतः श्रीमान् से आग्रह है कि इस दरोगा भर्ती परीक्षा में चयन समिति बोर्ड के अध्यक्ष तथा जिन-जिन लोगों की संलिप्तता हो, उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराकर विवेचना कराने की कृपा करें ताकि न्याय हो।
प्रार्थी
संजय पाण्डेय (एडवोकेट)
जिला कचहरी वाराणसी
मो. 9415389741
दिनांक: 16-3-26