Nandi News

जिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।

Share on Social Media

जिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इसके लिए प्रदेश शासन और जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा। उक्त बातें जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बुधवार को रामनगर औद्योगिक एसोशिएशन की ओर से फेज दो स्थित एसोसिएशन के सभागार में आयोजित उद्यमी संगोष्ठी के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए चरणबद्घ तरीके से विकास कार्य कराया जाना है। कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव ततपर है। जिला प्रशासन भी उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेता है। वही एसपी आदित्य लांगहे ने कहा कि उद्यमी भी देश के सैनिक की तरह ही कार्य करता है। जिस तरह सैनिक सीमाओं पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। उसी प्रकार उद्यमी भी देश की आंतरिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए दिन रात कार्य करते हैं। जब उद्यमी खुशहाल रहेगा तो देश व देश की जनता भी खुशहाल रहेगी। उद्यमियों की सुरक्षा सम्बंधित समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाएगा। कहा कि उद्यमी किसी भी मजदूर को अपनी इकाई में नियुक्त करने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन जरूर करा लें। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त अब और अधिक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल अधीनस्थों को निर्देशित भी किया। वहीं रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि चन्दौली नोएडा के बाद प्रदेश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। उद्यमी क्षेत्रीय बेरोजगारों को अपनी इकाइयों में ही रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक विकास के साथ ही क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने पर भी जोर दिया जाता है। दोनों उच्चाधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया ।अंत में एसोसिएशन के संस्थापक सचिव स्व. जितेंद्र सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विनम्र अग्रवाल, जयप्रकाश पांडेय, अजय राय, पंकज बिजलानी, चन्द्रेश्वर जायसवाल, अमित गुप्ता, सौरभ शाह, अशोक सुलतानिया, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुनील यादव, जितेन्द्र जैन, संजय लखवानी, राकेश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, अनूप साहू, भारत जोतवानी, वीरेन्द्र यादव, परेश सिंह, अरविंद सिंह, पवन जायसवाल व यूपीसीडा के ए.एम आर.पी.यादव समेत सैकड़ों उधमी मौजूद रहे।

Leave a Comment