Nandi News

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे महादेव की शरण में। लोकसभा चुनाव में जीत की कामना के साथ धर्मपत्नी सहित किया अभिषेक।

Share on Social Media

वाराणसी। 30/05/2024

लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच गृहमंत्री अमित शाह आज पहुंचे महादेव की शरण में पहुंचे। पत्नी सहित बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचकर शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक, दर्शन एवं पूजा किया। अमित शाह एवं उनकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव में जीत और एक बार फिर से सरकार बनाने का बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा एवं विश्व कल्याण की कामना की। वाराणसी की लोकसभा सीट पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई हैं। यहाँ सातवें एवं अंतिम चरण के चुनाव हेतु 1 जून को वोट डाला जायेगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

Leave a Comment