: जहाँ ज़रूरत थी, वहाँ पहुँची सेवा, 71 बस्तियाँ, हजारों परिवार

बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर, नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (NMO), नमो यूपी ट्रस्ट, सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ग तक समान, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के उद्देश्य से काशी महानगर की 71 बस्तियों में विशाल स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के समर्पित चिकित्सकों ने
डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. शशांक यादव, डॉ. गोपेश पांडे एवं डॉ. भरत के नेतृत्व में चूनाडीह, लोडान, फरीदपुर एवं छतरीपुर बस्तियों में चिकित्सीय श्रमदान करते हुए 150 से अधिक परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।
एपेक्स के चीरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने कहा कि यह पहल केवल उपचार नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य अधिकार पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है, और सेवा, समानता और समर्पण भाव से बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि भी।