Nandi News

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की NSS द्वारा “सौंदर्य कौशल से आत्मनिर्भर नारी” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन I

Share on Social Media

17.03.2026
आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ‘A’ एवं ‘D’ द्वारा “सौंदर्य कौशल से आत्मनिर्भर नारी” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दुर्गाकुंड मलिन बस्ती तथा बनकटी हनुमान मलिन बस्ती ,वाराणसी, में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं को सौंदर्य कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रियंका सिंह, सगुन ब्यूटी ककरमत्ता वाराणसी ,पार्लर से थीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न कौशलों तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने सौंदर्य कौशल सीखकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
दोपहर के भोजन के बाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक “कौशल से बदलती नारी की पहचान”, पोस्टर प्रतियोगिता “सौंदर्य कौशल – आत्मनिर्भर नारी की पहचान”, नृत्य प्रतियोगिता “नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता” तथा निबंध प्रतियोगिता “सौंदर्य कौशल और महिला स्वरोजगार” शामिल थीं।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने स्वयंसेविकाओं को नए कौशल सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन NSS इकाई ‘A’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय तथा NSS इकाई ‘D’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गुप्ता के निर्देशन में किया गया।

Leave a Comment