Nandi News

आये थे पाउडर बेचने, सोने की चेन लेकर हुए फरार

Share on Social Media

पिण्डरा के करखियाव गाँव मे पाउडर बेचने आये दो लड़को ने महातीम सिंह के घर सुबह 10:30 बजे उनकी पत्नी से पुराना बर्तन और सोने के आभूषण की सफाई की बात कहा तथा एक खास की किस्म का पाऊडर दिखाया जिसके बाद महिला ने सोने की चैन साफ करने के लिए लाकर दिया।

सोने की चैन उन लड़को ने प्लास्टिक के पन्नी मे रखकर कहा की बीस मिनट मे साफ हो जायेगा। यह कहते हुए प्लास्टिक की पन्नी महिला को दे दिया। जब महिला घर मे जाकर प्लास्टिक को खोलकर देखा तब प्लास्टिक मे सोना नही पाया। जिसके बाद जोर जोर से आवाज लगाने लगी जिसके बाद दोनो लड़के मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

Leave a Comment